WhatsApp Menu
25 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  राजाशाही पौशाकें, फैन्सी ड्रैस मैटेरियल एवं शूटिंग शर्टिंग की खरीददारी का नया ठिकाना  |  दुकान के पास दुकान करने से नाराज युवकों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर धमकाया, मामला दर्ज।  |  निजीकरण के विरोध में डिस्कॉम कर्मियों का शंखनाद, CM के नाम सौंपा ज्ञापन  |  गर्मी में अबोलों के लिए पानी का प्रबंध करने की अपील  | 

नन्हें मुन्ने कब बुलबुल ने पढ़ा सेवा व अनुशासन का पाठ, राज्य स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थान

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 मार्च 2026। नन्हें मुन्नें बच्चों में शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व आध्यात्मिक विकास के माध्यम से सेवा, अनुशासन, चरित्र निर्माण और नागरिकता के मूल्यों को विकसित करने के लिए स्कूलों में कब बुलबुल कार्यक्रम चलाए जाते है। ये भारत स्काउट्स एडं गाइड्स से जुड़ी 6 से 10 साल तक के बच्चों के लिए कार्य करने वाला संगठन है। बीकानेर में 10 मार्च से 14 मार्च तक कब बुलबुल बाल महोत्सव का आयोजन शनिवार को संपन्न हुआ है। इस महोत्सव में राज्य स्तरीय एग्जिबिशन प्रतिस्पर्धा में द्वितीय स्थान कस्बे के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम स्कूल एजी मिशन ने हासिल किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर रजनीश कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के नन्हें मुन्नों ने शिविर में भाग लिया और स्टेट एग्जिबिशन में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लिया। स्कूल के बच्चों ने स्कूल का गौरव बढ़ाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। स्कूल की कब बुलबुल प्रभारी शिक्षिका चंदा जाट ने बताया कि इस दौरान बच्चों को पाकिस्तान बॉर्डर व देशनोक करणी माता मंदिर का भ्रमण भी करवाया गया। स्कूल के स्टाफ ने कब बुलबुल दल प्रभारी सहित बच्चों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़