WhatsApp Menu
धनेरू स्कूल में बालिकाओं को मिली साइकिलें  |  मतदान प्रक्रिया संपन्न, श्रीडूंगरगढ़ में 110 वोट पोल हुए, अध्यक्ष ने जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ में बार काउंसिल चुनाव: 122 में से 110 वकीलों ने डाला वोट, पूरे प्रदेश में 84 हजार से ज्यादा मतदाता  |  काम करने आया हुआ श्रमिक हुआ लापता, साथियों ने मदद की अपील की  |  गर्मी व लू के अलर्ट के बीच सतर्कता  | 

नए अवतार में लॉन्च होने के बाद टेस्ट ड्राइव के लिए आज श्रीडूंगरगढ़ शोरूम पर उपलब्ध है Tata Punch EV

श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 अप्रैल 2026। टाटा मोटर्स की मोस्ट डिमांडिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा पंच EV आज बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ के स्थानीय टाटा मोटर्स शोरूम में सुबह 12 बजे से 3 बजे तक उपलब्ध रहेगी। आशीष पेट्रोल पंप के पास स्थित शोरूम में इस नई जनरेशन की इलेक्ट्रिक गाड़ी की एक्सक्लूसिव टेस्ट ड्राइव श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार मिलेगी। जब क्षेत्र के लोगों को इस एडवांस इलेक्ट्रिक SUV को अपने शहर में ही, खुद चलाकर अनुभव करने का मौका मिल सकेगा। आधुनिक डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स और शानदार बैटरी रेंज के साथ आई यह गाड़ी युवाओं और फैमिली दोनों के लिए एक आकर्षक विकल्प मानी जा रही है। कंपनी के अनुसार, टाटा पंच EV में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, डिजिटल कनेक्टिविटी, मजबूत सेफ्टी फीचर्स और स्मूद इलेक्ट्रिक ड्राइविंग एक्सपीरियंस दिया गया है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच यह गाड़ी कम खर्च में ज्यादा चलने का भरोसा देती है, जिससे यह भविष्य की स्मार्ट मोबिलिटी की ओर एक बड़ा कदम मानी जा रही है। टेस्ट ड्राइव के दौरान ग्राहकों को न सिर्फ गाड़ी की परफॉर्मेंस का अनुभव मिलेगा, बल्कि ऑन-द-स्पॉट फाइनेंस प्लान, एक्सचेंज ऑफर और बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शोरूम टीम द्वारा हर ग्राहक को पूरी जानकारी और गाइडेंस दी जाएगी, ताकि वे सही निर्णय ले सकें। शोरूम प्रबंधन विशाल स्वामी ने क्षेत्र के सभी वाहन प्रेमियों, युवाओं और परिवारों से अपील की है, कि वे आज ही शोरूम पहुंचकर इस नई इलेक्ट्रिक SUV का अनुभव लें और बदलते समय के साथ कदम मिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़