WhatsApp Menu
इकरारनामा किया किसी ओर से खेत बेच दिया किसी ओर को, हड़प ली रकम, एक महिला सहित 6 पर लगाए आरोप, मामला दर्ज  |  रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  |  महिलाओं ने रखा आस माता का व्रत, कहानी सुनकर सुख समृद्धि की कामना की  |  6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  | 

धूमधाम से रवाना हुआ डाक ध्वजा संघ, श्रद्धालुओं ने की पुष्ववर्षा, सुनार का किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ के सभी पैदल यात्री संघ एकसाथ आए और धूमधाम से डाक ध्वजा लेकर रवाना हुए। धोलिया रोड पर स्थित बाबा रामदेव के मंदिर से विशेष ज्योत आरती के साथ डाक ध्वजा रवाना हुई। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए यात्रियों पर पुष्पवर्षा की। संघों में वरिष्ठ सदस्य व बाबा के अन्नय भक्त हरिप्रसाद मूंधड़ा ने बताया कि 25 जनवरी 2023 में डाक ध्वजा प्रारंभ कर नारायण सुनार ने एक नई पहल की, ये पहल कारवां बन गई और आज लगातार चौथी बार दौड़ते हुए बाबा के दरबार तक चांदी की ध्वजा लेकर संघ रवाना हुआ है। सभी संघो के सदस्यों ने मिलकर नारायण सुनार का फूलमाला व शॉल पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान सभी संघो के सदस्य मौजूद रहें। व्यापार मंडल के संजय करनाणी, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, गौरीशंकर माली, त्रिलोक सुथार, परमेश्वर सोनी, प्रह्लाद सोनी ने सभी का आभार जताया। बड़ी संख्या में युवा डाक ध्वजा में शामिल हुए व आज शाम 5 बजे से पहले नाल से आगे निकल गया। विदित रहें 260 किलोमीटर की यात्रा डाक ध्वजा लेकर दौड़ते हुए श्रद्धालु करीब 24 घंटे में संपन्न करते है। कस्बे के अनेक श्रद्धालुओं ने भी डाक ध्वजा यात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़