WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  बेसहारा गौवंश के लिए बनेगा गौ ट्रोमा सेंटर, किया शिलान्यास।  |  ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में 4 करोड़ की लागत से दो अटल पथ सड़कें स्वीकृत  | 

दूध की पिकअप से आमने सामने भिड़ी कार, राह चलते दो हुए घायल, एक महिला को किया रेफर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 फरवरी 2026। नगरपालिका भवन के सामने सर्विस रोड पर एक कार और पिकअप आमने सामने भिड़ गए, और राह चलते एक महिला व एक पुरूष इन गाड़ियों की चपेट में आकर घायल हो गए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब सवा एक बजे सर्विस रोड पर एक तेज गति दूध की पिकअप सामने आ रही कार से भिड़ गई। यहां कॉलेज में परीक्षा देकर लौट रही एक युवती, एक महिला व एक अन्य युवक चपेट में आ गए। इनमें एक महिला 24 वर्षीय संजू पत्नी प्रभुराम निवासी अमृतवासी घायल हो गई है। इन्हें उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया है। इसी के साथ एक युवती रामकन्या मामूली चोटिल हुई है। वहीं एक अन्य 30 वर्षीय युवक रामनारायण पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल निवासी जेतासर भी घायल हुआ है। इसका उपजिला अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है। घटना में दूध पिकअप पालिका के पास स्थित पोल से टकरा गई व दूध सड़क पर फैल गया। वही कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। दोनों वाहनों के टकराने से हुई तेज आवाज से आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर एएसआई सुरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए व मामले की जांच पड़ताल कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़