WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  पानी के लिए संघर्ष का ऐलान, 48 डिग्री तापमान में दलित वर्ग ने लिया कल से धरने का फैसला।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  गौ-सम्मान के लिए एकजुट होने का आह्वान, 27 को होगी विशाल रैली, बैठक में तय की रूपरेखा।  |  नारायण को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, मंत्री बने भैरूंदान  | 

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के हित की आवाज उठाई शिक्षक संघ ने, दिया सीबीईओ को ज्ञापन।

संघ ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) आयोजित करने, एक स्पष्ट तबादला नीति बनाने और शिक्षकों के स्थानांतरण करने की मांग की। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शैक्षिक ढांचे को मजबूत करने, प्रबोधकों की डीपीसी करने और व्याख्याता पद से 50% प्रिंसिपल पद पर डीपीसी करने की भी मांग की गई।

ज्ञापन में 2007 शिक्षक भर्ती में वेतन विसंगति को दूर करने और नेशनल परिलाभ के मामलों का निस्तारण करने जैसे मुद्दों को भी शामिल किया गया है। कुल मिलाकर शिक्षकों की 12 सूत्री मांगों को राज्य सरकार के समक्ष रखा गया है और इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया है।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष आदूराम मेघवाल, प्रदेश सदस्य बालाराम मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष हरिराम सहू, नोरंगराम जाखड़, कैलाश सियाग, राजूनाथ ज्याणी, देवीलाल बाना, नारायण डूडी, गणपत कालवां, राधाकिशन कस्वां, मूलाराम भादू, शंकरलाल गोदारा, राहुल दानोदिया सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़