WhatsApp Menu
चर्चित गोल्ड कांड के 9 मुकदमों में आरोपी तीसरी बार हुआ गिरफ्तार  |  घर में घुसे, नगदी गहने चुराए, युवती के पैरों से पायल निकालने का प्रयास, जाग होने पर भागे, ग्रामीणों में रोष  |  अचानक ढाणी से उठी लपटों ने लिया विकराल रूप, नगदी व नई वॉशिंग मशीन के साथ गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाख  |  23 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  | 

जीपीएस ने निभाया शैक्षिकण सामाजिक सरोकार, किया प्रतिभाओं को पुरस्कृत।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 29 मार्च 2026। कस्बे के आडसर बास में संचालित गीता पब्लिक स्कूल जीपीएस द्वारा विज्ञान विषय में बच्चों की रूची को बढ़ाने एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की गई विज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को जारी किया गया। निदेशक धीरज माटोलिया ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत कस्बे के विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं प्रतिभा अनुसार बिना किसी प्रवेश शर्त के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 समूह में दीप्ति झाबक प्रथम, प्रियांशु मोदी द्वितीय, लक्ष्मी सारस्वत तृतीय एवं देवप्रकाश सिल्लू चतुर्थ व रेहाना खान पंचम स्थान पर रही। इसी प्रकार कक्षा 3 से 5 के समूह में हिमांशी तावणियां प्रथम, हरिओम सोनी द्वितीय पर रहे। कस्बे के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत इन बच्चों को स्मृति चिन्ह् एवं नकद राशी से पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़