WhatsApp Menu
बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

घायल बाइक सवार को सेवादारों ने पहुंचाया अस्पताल।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 अप्रैल 2026। रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण का इंतजार क्षेत्र में दक्षिणी गांवो की आबादी बेसब्री कर रही है। एक लंबे आंदोलन के बाद क्षेत्र में ओवर ब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिली। वहीं अभी तक काम शुरू होने का इंतजार लंबा हो गया है।
गुरूवार शाम ढलने के साथ ही रीड़ी के निकट एक बाइक सवार गाय से टकरा गया और सड़क पर गिरने से घायल हो गया। घायल को जागरूक युवा एक पिकअप में लेकर मौके से रवाना हो गए। वहीं सामने से बाना पहुंची डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस में घायल को शिफ्ट करवाया गया। आगे आते ही रेलवे फाटक बंद मिला, और इस कारण एंबुलेंस को करीब 10 मिनिट यहां इंतजार करना पड़ा। उसके बाद घायल 21 वर्षीय प्रेमसुख पुत्र किसनाराम नायक निवासी नौसरिया को अस्पताल पहुंचाया गया। आस पास के वाहन चालकों ने भी ब्रिज निर्माण की मांग जायज व शीघ्र पूरा किए जाने की बात कही। अस्पताल में मेडिकल टीम ने उनका ईलाज प्रारंभ कर दिया। देखें वीडियो:-  https://www.facebook.com/share/v/1E1TKHeEYk/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़