WhatsApp Menu
ट्यूबवेल खराब हुए तीन माह बीते, सुनवाई नहीं होने से परेशान ग्रामीण पेयजल के लिए तरसे  |  आखातीज पर घरों में मटके का पूजन कर बनाया खीच, किसान पुत्रों ने किया कृषि यंत्रों का पूजन, बुवाई की शुरू  |  घर के सामने खड़ी बाइक ले गया अज्ञात चोर, लगातार चोर सक्रिय  |  पीएम की पचपदरा सभा का सामूहिक लाइव प्रसारण देखेंगे समर्थक, पालिका ने की तैयारी  |  प्लॉट के लिए पारिवारिक विवाद में करीब एक माह बाद महिला ने 10 व्यक्तियों के खिलाफ करवाया मारपीट का मामला दर्ज  | 

घर के सामने खड़ी बाइक ले गया अज्ञात चोर, लगातार चोर सक्रिय

श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 अप्रैल 2026। कस्बे में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है और बाइक चोरी कर वारदातें करने की फिराक में है। बीती रात आड़सर बास में एक मकान के सामने खड़ी बाइक चोर चोरी की ले गए।
शिवधोरा आड़सर बास निवासी श्रवण कुमार पुत्र सीताराम सारस्वत ने पुलिस को परिवाद देते हुए बताया कि उसकी बाइक ‘ओडी 33 एक्स 6881’ रविवार को उसके घर के आगे खड़ी थी। रविवार रात करीब 8.30 बजे उसने अपनी संभाली तो बाइक उसके घर के सामने से गायब थी। परिवादी ने बाइक तलाश के अनेक असफल प्रयास किए परंतु बाइक नहीं मिली। परिवादी ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस से चोर पकड़ने व बाइक बरामद करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़