WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  बेसहारा गौवंश के लिए बनेगा गौ ट्रोमा सेंटर, किया शिलान्यास।  |  ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में 4 करोड़ की लागत से दो अटल पथ सड़कें स्वीकृत  | 

ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार

डूंगरगढ़ one 27 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ‘ग्राम रथ अभियान’ मंगलवार से शुरू किया जाएगा। यह अभियान 28 अप्रैल से 12 मई तक जिले के पांचों ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में संचालित होगा। अभियान के तहत हाईटेक रथ ग्राम पंचायतों में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे।

जिला कलेक्टर निशांत जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने सोमवार को अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित बैठक में 13 विभागों के अधिकारी और सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।

कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येक रथ निर्धारित रूट के अनुसार संचालित होगा और इनमें एलईडी स्क्रीन के जरिए योजनाओं से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई जाएंगी। साथ ही विभागीय प्रचार सामग्री का वितरण और ग्रामीणों से सुझाव लेने के लिए सुझाव पेटिका भी उपलब्ध रहेगी।

अभियान के दौरान हर रथ के साथ ‘डे प्रभारी’ नियुक्त किया जाएगा तथा कला जत्थों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। रथ संचालन की दैनिक रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक रथ के साथ दो कांस्टेबल तैनात रहेंगे तथा रात में रथों को पुलिस थानों या चौकियों में सुरक्षित रखा जाएगा।

मंगलवार सुबह 9:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सभी रथों को रवाना किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र: 14 दिन तक गांव-गांव पहुंचेगा रथ, हर ग्राम में 1 घंटे का कार्यक्रम

डूंगरगढ़ one: उपखण्ड कार्यालय से राजकुमार बिश्नोई ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में ग्राम रथ अभियान 28 अप्रैल से 11 मई तक संचालित होगा। इस दौरान रथ मंगलवार को साँवतसर, लिखमीसर उत्तरादा, लिखमीसर दिखनादा, टेऊ और सूडसर में पहुंचेगा।

प्रत्येक गांव में करीब एक घंटे तक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें बीडीओ, सहायक बीडीओ, सहायक कृषि अधिकारी सहित ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

अभियान के तहत दिन में योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, वहीं रात्रि में कला जत्थों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़