WhatsApp Menu
पिकअप ने खाया पलटा, दो सवार घायल, समिति सेवादारों ने पहुंचाया अस्पताल।  |  सजा बड़ा पांडाल, तैयारियां पूरी, हजारों की संख्या में मौजूद रहेगें क्षेत्रवासी, श्रीडूंगरगढ़ ONE पर होगा लाईव प्रसारण।  |  प्रतिदिन सुबह 6 बजे से होगी योग क्लास, योग गुरू किशनलाल के साथ, जरूर जुड़े लाइव योग कक्षा में..  |  भोजन करने घर गए व्यापारी की दिन दहाड़े रिहायशी इलाके से स्कूटी हुई चोरी, देखें फोटो वीडियो  |  हीटवेव को लेकर अलर्ट: गुसाईंसर बड़ा CHC में अतिरिक्त वार्ड रिजर्व, RMRS बैठक में समीक्षा  | 

गाय के सामने आने से लोडिंग टेम्पू भिड़ा ट्रक से, पलट गए वाहन, तीन हुए घायल।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 जुलाई 2025। बीती रात करीब 1 बजे क्षेत्र के गांव बिग्गा स्टैंड के निकट ही हाइवे पर एक हादसा हुआ। यहां गाय के सामने आ जाने से एक लोडिंग टेम्पू सामने आ रहें एक ट्रक से टकरा गए। लोडिंग टेम्पू मौके पर पलट गया। दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए व बीकानेर निवासी तीन युवक गणेश पुत्र रामपाल, सीताराम पुत्र शिवनारायण, संदीप पुत्र भूपेंद्रसिंह घायल हो गए। गाय की मौके पर ही मौत हो गई। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस में तीनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं हाइवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने लखासर टोल की क्रेन से दोनों वाहनों व मृत गाय को सड़क से हटवाया और रास्ता क्लीयर करवाया। जिससे यातायात सुचारू हो पाया। पुलिस को भी सूचना दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़