WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  पानी के लिए संघर्ष का ऐलान, 48 डिग्री तापमान में दलित वर्ग ने लिया कल से धरने का फैसला।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  गौ-सम्मान के लिए एकजुट होने का आह्वान, 27 को होगी विशाल रैली, बैठक में तय की रूपरेखा।  |  नारायण को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, मंत्री बने भैरूंदान  | 

गर्मी व लू के अलर्ट के बीच सतर्कता

श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 अप्रैल 2026। अप्रैल में जेठ की गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा है। सुबह 9 बजे से ही सूर्य की तीखी किरणों का असर शाम 5 बजे बाद तक रहता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 22, 23 व 24 अप्रैल को बीकानेर क्षेत्र में हवाएं लू का रूप ले सकती है। गर्मी में बिजली पानी की खपत बढ़ गई है। गर्मी से त्वचा में जलन और सूखेपन का अहसास हो सकता है। गर्मी के अलर्ट को लेकर चिकित्सा विभाग भी सतर्क है। वहीं सामाजिक संस्थाओं द्वारा पंछियों के लिए पालसियों का प्रबंध भी प्रारंभ हो गया है।

लखासर पीएचसी में सेक्टर बैठक, डॉ सोनी ने दिए लू प्रबंधन के निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बुधवार को अप्रैल 2026 की सेक्टर बैठक लखासर पीएचसी के तहत उपकेंद्र गजपुरा में आयोजित हुई। बैठक में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी शामिल हुए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सभी गतिविधियों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। न्यून प्रगति वाले संस्था प्रभारियों को इस वर्ष शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के निर्देश दिए गए। डॉ. सोनी ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य सभी मौसमी बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम हेतु कार्य योजना तैयार करने व सख्ती से पालना के लिए सभी कार्मिकों को पाबंद किया। उन्होंने लू तापघात/हीट वेव के बचाव के लिए चिकित्सा संस्थानों पर कूलर, पंखे, ठंडा पानी सहित समुचित व्यवस्था रखने निर्देश दिए। बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखासर सेक्टर के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहें।

नर-नारायण सेवा संस्थान द्वारा होगा पालसियों का वितरण।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सामाजिक कार्यों में सक्रिय नर नारायण सेवा संस्थान द्वारा 1500 पालसियो का वितरण किया जाएगा। संस्थापक सदस्य धनराज जस्सू ने बताया कि गर्मी का अलर्ट व मई जून की भीषण गर्मी में पंछियों के प्राण संरक्षण के लिए विभिन्न स्थानों पर 1500 पालसियो का वितरण किया जाएगा। संस्था सदस्यों ने आमजन से अपील करते हुए घरों की छतों पर पालसिए रखने व बेजुबानों के लिए दाना पानी का प्रबंध करने के निर्देश दिए है। सदस्यों ने बताया कि जरूरत होने पर पालसिए वितरण की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। आमजन पालसिया प्राप्त करने के लिए संस्था सदस्य आनंद जोशी से 9509834525 संपर्क कर प्राप्त कर सकते है। जोशी ने बताया कि पालसिया देने के साथ उसे नियमित रूप से भरने के लिए संकल्प भी करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़