WhatsApp Menu
एसआई रतनलाल ने एमडी के साथ हिस्ट्रीशीटर को धर दबोचा  |  इकरारनामा किया किसी ओर से खेत बेच दिया किसी ओर को, हड़प ली रकम, एक महिला सहित 6 पर लगाए आरोप, मामला दर्ज  |  रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  |  महिलाओं ने रखा आस माता का व्रत, कहानी सुनकर सुख समृद्धि की कामना की  |  6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

गणतंत्र दिवस पर जिले के 46 व्यक्तित्व होंगे सम्मानित, श्रीडूंगरगढ़ के 3 नाम शामिल

डूंगरगढ़ one 26 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 46 व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। चयनित सूची में खिलाड़ी, अधिकारी, कार्मिक, समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े लोग एवं अन्य वर्गों के प्रतिभाशाली व्यक्ति शामिल हैं।

इस सूची में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से भी तीन व्यक्तियों का चयन हुआ है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेडू की गायिका सुलोचना मिरासी को लोकगीत एवं पारंपरिक गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। वहीं पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में कार्यरत प्रीतम कुमार जोशी, सहायक लेखाधिकारी, को अपने पदीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने पर यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा मूलीदेवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, परियोजना श्रीडूंगरगढ़ को राष्ट्रीय पोषण मिशन एवं पोषण ट्रैकर के अंतर्गत जिले में उत्कृष्ट कार्य संपादित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़