WhatsApp Menu
राधेश्याम नाई को श्रद्धाजंलि दी, समाज के प्रति उनके भाव को बताया प्रेरणीय।  |  चाइनीज डोर ने रेता गला, अधेड़ की जान सांसत में; 3 टांके आए, बाल-बाल बचे  |  क्षेत्र से कुछ खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  26 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बाडेला में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कायम होगा नया मुकाम, “अभिज्ञान सरोकार” स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन।  | 

क्षेत्र से कुछ खास खबरें पढें एकसाथ:-

अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, 11 वाहनों से लाखों की पेनल्टी वसूली।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। जिले में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 11 वाहनों को पकड़ा गया और उनसे लाखों रूपए की पेनल्टी वसूल की। विभाग के अभियंता एमपी पुरोहित ने बताया कि जिला कलेक्टर निशांत जैन के निर्देशानुसार शुक्रवार को लूणकरणसर व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 4 वाहनों को मेसनरी स्टोन (क्रशर गिट्टी) का अवैध परिवहन करते पकड़ा। इनसे कुल 4,32,400 रूपए की पेनल्टी वसूल की। तकनीकी टीम ने लूणकरणसर क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान 7 वाहन जब्त किए। वाहन चालकों से 8,94,350 की पेनल्टी राश राजकोश में जमा करवाई गई।
पूर्व विधायक की बहन का देहांत।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया की बड़ी बहन तीजा देवी का देहांत हो गया है। तीजा देवी उर्फ नोजादेवी धर्मपत्नी हनुमानाराम गोदारा निवासी अक्कासर बीकानेर का रविवार सुबह देहांत हो गया। महिया ने शोक संवेदनाएं जताते हुए अपने आगामी 12 दिनों के सभी सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़