WhatsApp Menu
बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

कोरोना सहायता योजना: जुलाई में होगा वार्षिक सत्यापन, नहीं कराया तो रुक सकती है पेंशन

डूंगरगढ़ one 9 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के तहत लाभान्वित पेंशनर्स और बच्चों का वार्षिक सत्यापन जुलाई माह में किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन नहीं कराने पर पेंशन का नियमित भुगतान प्रभावित हो सकता है।

योजना के तहत अनाथ बच्चों, विधवा महिलाओं एवं उनके आश्रित बच्चों को पेंशन दी जाती है। विभाग के अनुसार, हर वर्ष सत्यापन प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है, ताकि पात्र लाभार्थियों को ही लगातार सहायता मिलती रहे।

लाभार्थी ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से भी आसानी से सत्यापन करवा सकते हैं। इसके लिए जनआधार कार्ड के साथ 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों का सत्र 2025-26 का अध्ययन प्रमाण पत्र देना होगा। यह प्रमाण पत्र संबंधित विद्यालय या आंगनबाड़ी से जारी होना चाहिए, जिसमें स्कूल का नाम, पता, कक्षा, प्रधानाचार्य का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज होना जरूरी है।

सत्यापन प्रक्रिया ओटीपी या बायोमेट्रिक के जरिए पूरी की जाएगी।
इसके अलावा, लाभार्थी संबंधित पंचायत समिति के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा, कोलायत, खाजूवाला और लूणकरणसर साथ ही जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और रानी बाजार स्थित संयुक्त निदेशक कार्यालय में जाकर भी सत्यापन करा सकते हैं।

संयुक्त निदेशक एल. डी. पंवार ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए सत्यापन पूर्ण होने के बाद ही पेंशन का नियमित भुगतान जारी रहेगा। वर्तमान में योजना से 437 विधवा महिलाएं, 256 बच्चे और 3 अनाथ बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़