WhatsApp Menu
NH-11 पर कालू फांटा के पास ट्रक-बाइक भिड़ंत, युवक घायल; बीकानेर रेफर  |  पिकअप और मोटरसाइकिल भिड़े आमने-सामने, बाइक हुई चकनाचूर, दो सवार गंभीर घायल  |  CBSE से मान्यता: श्रीडूंगरगढ़ के एजी मिशन स्कूल की बड़ी छलांग  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का बिगुल: बादनूं में जुटे कार्यकर्ता, गोदारा बोले- जमीनी स्तर पर मजबूती जरूरी  |  रास्ता रोककर युवक पर हमला, नकदी और मोबाइल लूटे, कोर्ट से न्याय की गुहार  | 

कांग्रेस ने कसी कमर, पालिका चुनाव में परिवर्तन का संकल्प, किया एकजुट होने का आह्वान।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 फरवरी 2026। नगर पालिका चुनाव के आगमन से पूर्व राजनीतिक दलों ने अपनी पूर्व तैयारियां प्रारंभ कर दी है।
रविवार को पालिका चुनाव व एसआईआर के मुद्दे पर शहर कांग्रेस ने विशेष बैठक का आयोजन किया। शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव केसराराम गोदारा ने कार्यकर्ताओं को आगामी पालिका चुनाव अतिमहत्वपूर्ण बताते हुए एकजुट होने की बात कही। गोदारा ने सदस्यों से जमीनी स्तर पर जनसंपर्क तेज करने और पालिका चुनाव में बोर्ड परिवर्तन करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। बैठक में चुनावी तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष हीरालाल कूकना, महासचिव संदीप मारू ने अपने संबोधन में आपसी मतभेद भुलाने और संगठन को मजबूत करने की बात कही। शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा ने चुनाव की पूरी तैयारी करने की बात कहते हुए SIR के संदर्भ में जनता के बीच पार्टी का पक्ष रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने सभी का आभार जताया। बैठक में राधेश्याम सारस्वत, मनोज पारख, कन्हैया लाल सोमानी, विजय राज सेवग, सत्यनारायण जाट, राजकुमार मीणा, रामचंद्र छपोला, रमेश प्रजापत, मूलचंद स्वामी, अयूब दमामी, दीपक गौतम, महेंद्र जावा, ओम प्रकाश सुथार, इकराज कायमखानी और संग्राम सिंह यादव सहित अनेक कांग्रेसी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़