WhatsApp Menu
पानी के लिए अनशन पर बैठे दो धरनार्थी, गर्मी में हुए बेहाल, दी प्रदर्शन की चेतावनी  |  सड़क दुर्घटना में 2 युवकों सहित तीन घायल, तीनों को किया बीकानेर रेफर  |  सरकारी स्कूल की सभी कक्षाओं और कैंपस में लगाए 16 हाई क्वालिटी कैमरे, सुथार का जताया आभार  |  करंट की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक हुआ अकाल मौत का शिकार, घर में छाया मातम।  |  24 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

करंट की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक हुआ अकाल मौत का शिकार, घर में छाया मातम।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 अप्रैल 2026। क्षेत्र में देर रात कृषि कार्य कर रहा एक 27 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आया और युवक अकाल मौत का शिकार हो गया।
रात करीब 11 बजे ऊपनी की रोही में घटना हुई और तुरंत मौके पर पहुंचकर आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। घायल 27 वर्षीय रामप्रताप पुत्र मालाराम गोदारा निवासी ऊपनी को बीकानेर रेफर कर दिया गया। युवक अपने खेत में कृषि कार्य कर रहा था, तभी अचानक हाई वोल्टेज की चपेट में आ गया। घायल ने बीकानेर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पीबीएम पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के घर में मातम पसर गया है। मृतक के भाई ने पुलिस को सूचना दी व पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़