WhatsApp Menu
इकरारनामा किया किसी ओर से खेत बेच दिया किसी ओर को, हड़प ली रकम, एक महिला सहित 6 पर लगाए आरोप, मामला दर्ज  |  रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  |  महिलाओं ने रखा आस माता का व्रत, कहानी सुनकर सुख समृद्धि की कामना की  |  6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  | 

एसडीएम शुभम शर्मा का लखासर एवं सेरुणा पीएचसी का औचक निरीक्षण

डूंगरगढ़ one 25 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। एसडीएम शुभम शर्मा द्वारा आज लखासर पीएचसी एवं सेरुणा पीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

राजकुमार बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के समय कुछ कार्मिक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई तथा संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के संकेत दिए।

एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि “स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। स्वच्छता, बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन एवं नियमित उपस्थिति अनिवार्य है।”

निरीक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़