WhatsApp Menu
ईओ के फसाद में उलझी पालिका की मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था चरमराई  |  श्रीडूंगरगढ़ में पुनर्निर्मित तेरापंथ सभा भवन का लोकार्पण, ज्ञान व सामाजिक गतिविधियों का बनेगा केंद्र  |  दलित मोहल्ले में ट्यूबवेल बनाने की मांग, दी चेतावनी, जिला कलेक्टर को भेजा पत्र  |  चर्चित गोल्ड कांड के 9 मुकदमों में आरोपी तीसरी बार हुआ गिरफ्तार  |  घर में घुसे, नगदी गहने चुराए, युवती के पैरों से पायल निकालने का प्रयास, जाग होने पर भागे, ग्रामीणों में रोष  | 

एशिया का सबसे बड़ा साहित्योत्सव 30 मार्च से दिल्ली में

श्रीडूंगरगढ़ ONE 29 मार्च 2026। एशिया का सबसे बड़ा साहित्योत्सव फिस्टिवल ऑफ लेटर्स 2026 का आयोजन 30 मार्च से 4 अप्रैल तक नई दिल्ली के रविन्द्र भवन में होगा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित किए जा रहे इस साहित्योत्सव में 50 से अधिक भारतीय भाषाओं में 100 सत्रों का आयोजन होगा एवं देश भर से 650 साहित्यकार इसमें अपनी भागीदारी निभाएगें। बीकानेर जिले से भी प्रख्यात साहित्यकार मधु आचार्य आशावादी सहित पांच साहित्यकारों को इस साहित्योत्सव में भागीदारी निभाने का अवसर मिला है। आशावादी 30 मासर्च को पैनल चर्चा में मै क्यों लिखता हूं विषय पर अपनी बात रखेगें। वहीं युवा कवि डॉ ब्रज रतन जोशी 31 मार्च को बहुभाषी कविता पाठ हवा में मर्मर ध्वनियां में, प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ नंदकिशोर आचार्य 2 अप्रेल को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में साहित्य की भूमिका विषय पर पैनल चर्चा में शामिल होगें एवं शायर अमित गोस्वामी भी 2 अप्रैल को ही बहुभाषी कविता पाठ विचारोत्तेजक लालित्य में अपने कलाम पढ़ेगें। कवि संजय पुरोहित 4 अप्रैल को बहुभाषी कविता पाठ आत्मा की आवाज में अपना काव्य पाठ प्रस्तुत करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़