WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से गुरूवार की दो खबरें जिन पर रही लोगों की नजर:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  बाना गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा संपन्न  | 

ऋण सुरक्षा बीमा के तहत मृतक खाताधारक के परिजन को 20 लाख का चेक किया प्रदान

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 अप्रैल 2026। पंजाब नेशनल बैंक के बीकानेर मंडल अंतर्गत आने वाली पीएनबी बिग्गा शाखा के खाताधारक दिवंगत मनोज जाखड़ की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनकी ऋण सुरक्षा बीमा पॉलिसी के तहत उनकी माता गुड्डी देवी को 20 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। यह चेक पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय बीकानेर के उप महाप्रबंधक (डीजीएम) एवं मंडल प्रमुख गजेंद्र चौधरी द्वारा सौंपा गया। बैंक द्वारा यह बीमा कवर केयर हेल्थ इंश्योरेंस की पॉलिसी के माध्यम से कराया गया था, जिसका उद्देश्य ऋणधारकों और उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। चेक वितरण के दौरान गजेंद्र चौधरी ने बीमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बैंक के विभिन्न उत्पादों और सेवाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मोहन लाल सैनी, कृषि प्रबंधक सरदार सिंह यादव, केयर हेल्थ इंश्योरेंस के एरिया मैनेजर रतन जांगिड़, असिस्टेंट टेरिटरी मैनेजर श्रवण नाथ, सरपंच जसवीर सहारण, शंकर लाल पुरोहित, गोपाल गोदारा, रामेश्वर सिद्ध, महेंद्र सिंह तंवर सहित बिग्गा गांव के करीब 100 गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने आमजन को विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए बीमा के प्रति जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़