WhatsApp Menu
बेसहारा गौवंश के लिए बनेगा गौ ट्रोमा सेंटर, किया शिलान्यास।  |  ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में 4 करोड़ की लागत से दो अटल पथ सड़कें स्वीकृत  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से राजनीतिक गलियारों खास खबरें:-  | 

इलियास ने दिया ईमानदारी का परिचय, सड़क पर गिरा पर्स मालिक को लौटाया।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 फरवरी 2026। गिरे हुए रूपए मिलना आजकल किसी सौगात से कम नहीं, कस्बे के आड़सर बास निवासी एक युवक इलियास ने ईमानदारी का परिचय दिया।
शुक्रवार रात को इलियास को बाजार से घर जाते हुए माताजी मंदिर रोड पर एक पर्स मिला। इलियास इस पर्स को लेकर शनिवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ ONE के कार्यालय पहुंचे। पर्स में शिक्षा विभाग में सेवारत विक्रमसिंह मोयल का आधार कार्ड, बैंक से संबंधित कार्ड व नगदी रूपए थे। श्रीडूंगरगढ़ ONE प्रबंधक विशाल स्वामी ने एसबीआई बैंक के कार्ड से मोयल के बारे सूचना लेकर उन्हें पर्स लौटाने की जानकारी दी। मोयल स्कूल से लौट कर श्रीडूंगरगढ़ ONE के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे शुक्रवार को सरदारशहर रोड से कालूबास स्थित अपने घर जा रहें थे। वे घर पहुंचे तो उनका पर्स गायब मिला, इस पर वे पर्स ढूंढने भी निकले परंतु पर्स उन्हें नहीं मिला। आज अपना पर्स प्राप्त कर मोयल ने प्रसन्नता जताई व जरूरी कागजात व नगदी लौटाने के इलियास का आभार जताया। दोनों ने माध्यम बने श्रीडूंगरगढ़ ONE को क्षेत्र के हर नागरिक की आवाज होने की बात कहते हुए श्रीडूंगरगढ़ ONE का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़