WhatsApp Menu
ईओ के फसाद में उलझी पालिका की मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था चरमराई  |  श्रीडूंगरगढ़ में पुनर्निर्मित तेरापंथ सभा भवन का लोकार्पण, ज्ञान व सामाजिक गतिविधियों का बनेगा केंद्र  |  दलित मोहल्ले में ट्यूबवेल बनाने की मांग, दी चेतावनी, जिला कलेक्टर को भेजा पत्र  |  चर्चित गोल्ड कांड के 9 मुकदमों में आरोपी तीसरी बार हुआ गिरफ्तार  |  घर में घुसे, नगदी गहने चुराए, युवती के पैरों से पायल निकालने का प्रयास, जाग होने पर भागे, ग्रामीणों में रोष  | 

इंटर स्कूल भ्रमण में जाना क्षेत्र का इतिहास एवं संस्कृति, मेजबान बने श्रीडूंगरगढ़ के बच्चे।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 29 मार्च 2026। शनिवार को क्षेत्र के जयपुर पब्लिक स्कूल में माहौल उस समय अनोखा हो गया जब क्षेत्र के बच्चों एवं शिक्षकों ने इंटर स्कूल भ्रमण पर आए जयपुर पब्लिक स्कूल तारानगर के मेजबान बने। तारानगर जेपीएस से करीब 150 बच्चों एवं 13 अध्यापकों का दल इंटर स्कूल भ्रमण के लिए श्रीडूंगरगढ़ जेपीएस पहुंचा एवं यहां के इतिहास, संस्कृति से रूबरू हुआ। जेपीएस श्रीडूंगरगढ़ के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि तारानगर के बच्चों के साथ श्रीडूंगरगढ़ के बच्चों का आपसी मेल बेहद रोचक एवं बच्चों के लिए उत्सुकता बढ़ाने वाला रहा। इस दौरान बच्चों ने आपसी संवाद परिचय किया एवं कविता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। श्रीडूंगरगढ़ जेपीएस प्रांगण का भ्रमण करने के बाद खेल मैदान में रस्सा-कस्सी का खेल भी किया गया। श्रीडूंगरगढ़ में तारानगर के बच्चों को स्वागत करने के बाद गढ़-गोपाल रिसोर्ट में उन्हें भोजन करवाया गया। इसके बाद भ्रमण दल बीकानेर रवाना हुआ जहां उन्होने जुनागढ़, वैष्णों धाम आदि स्थलों का भ्रमण किया व बीकानेर के सांस्कृतिक इतिहास को जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़