WhatsApp Menu
ट्यूबवेल खराब हुए तीन माह बीते, सुनवाई नहीं होने से परेशान ग्रामीण पेयजल के लिए तरसे  |  आखातीज पर घरों में मटके का पूजन कर बनाया खीच, किसान पुत्रों ने किया कृषि यंत्रों का पूजन, बुवाई की शुरू  |  घर के सामने खड़ी बाइक ले गया अज्ञात चोर, लगातार चोर सक्रिय  |  पीएम की पचपदरा सभा का सामूहिक लाइव प्रसारण देखेंगे समर्थक, पालिका ने की तैयारी  |  प्लॉट के लिए पारिवारिक विवाद में करीब एक माह बाद महिला ने 10 व्यक्तियों के खिलाफ करवाया मारपीट का मामला दर्ज  | 

आखातीज पर घरों में मटके का पूजन कर बनाया खीच, किसान पुत्रों ने किया कृषि यंत्रों का पूजन, बुवाई की शुरू

श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 अप्रैल 2026। अक्षय तृतीया के लोकपर्व पर क्षेत्रवासियों ने परंपरागत रूप से घरों व खेतों में पूजन संपन्न कर खुशहाली की कामनाएं की। खेतों में खरीफ की फसल की बुवाई शुरू करने के लिए अक्षय तृतीया का दिन अति शुभ माना जाता है। आखातीज का पर्व कहीं आज तो कहीं रविवार को मनाया गया है। सुबह सूर्योदय से पहले किसानों ने खेतों में पहुंचकर कृषि यंत्रों का पूजन किया और सांकेतिक बुवाई भी की गई। किसानों ने अगली फसल के शगुन लिए व अच्छे शगुन मिलने की बात कही। वहीं महिलाओं ने घरों में नए मिट्टी के मटके में पानी भरकर पूजा अर्चना करते हुए घर परिवार में सुख समृद्धि की कामनाएं की। हर घर में खीच बनाया गया व इमली के पानी के साथ खीच खाने की परंपरा का निर्वहन किया गया। वहीं कई घरों में कन्या भोज के आयोजन भी किए गए। दान पुण्य को अक्षय करने के लिए दान पुण्य भी किया गया और खरीददारी करने के चलते बाजारों में भी रौनक रही। विभिन्न प्रतिष्ठानों की शुरूआत भी नए दिन की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़