WhatsApp Menu
25 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  राजाशाही पौशाकें, फैन्सी ड्रैस मैटेरियल एवं शूटिंग शर्टिंग की खरीददारी का नया ठिकाना  |  दुकान के पास दुकान करने से नाराज युवकों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर धमकाया, मामला दर्ज।  |  निजीकरण के विरोध में डिस्कॉम कर्मियों का शंखनाद, CM के नाम सौंपा ज्ञापन  |  गर्मी में अबोलों के लिए पानी का प्रबंध करने की अपील  | 

हिंदू नववर्ष व रामनवमी की तैयारियां प्रारंभ

रंग बिरंगी रोशनी से सजेगा बाजार, निकलेगी विराट धर्मयात्रा, विहिप ने किया समिति का गठन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शुक्रवार शाम को हाईस्कूल रोड पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा रामनवमी पर विराट धर्म यात्रा के आयोजन को लेकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। रामस्नेही सम्प्रदाय के संत मोहनदास जी महाराज ने फीता काटकर भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यालय का उद्घाटन किया। महाराज ने 25 मार्च को धर्मयात्रा में श्रीडूंगरगढ़ नगरी को राममय बनाने का आह्वान करते हुए हर सनातनी घर से सदस्यों को इसमें शामिल होने की प्रेरणा दी। संगठन के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने महाराज को साफा पहनाया व संरक्षक भंवरलाल दुगड़ ने माला पहना कर स्वागत सम्मान किया। स्वामी ने सभी का आभार जताया। प्रखंड अध्यक्ष संतोष बोहरा ने धर्मयात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए बताया कि बाजार को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया जाएगा। यात्रा में डीजे, बैंड बाजे, ढोल नगाड़े, के साथ काली स्वरूप, शिव स्वरूप, बजरंग के विशाल रूप की सजीव झांकी सजाई जाएगी। जिला प्रशासन प्रमुख श्याम सुदंर जोशी ने धर्म यात्रा समिति का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष मनोज डागा, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री कन्हैयालाल स्वामी, मंत्री नारायण जोशी, प्रचार प्रसार मंत्री केके जांगिड़, आनंद जोशी, रामसिंह जागीरदार, विनोद तोलंबिया को बनाया गया। वहीं 40 सदस्यों की टीम व्यवस्था व धर्मयात्रा सुव्यवस्थित करने के लिए गठन किया गया। मंच संचालन नगर अध्यक्ष मनीष नौलखा ने किया। विहिप पदाधिकारी फतेहसिंह, तिलोकचंद, भीकाराम सुथार, दीपक, अशोक, मुकेश, बजरंग दल के पवन, श्याम, सुनील सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहें। कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयं सेवक भैराराम डूडी, पार्षद रजत आसोपा, रामसिंह जागीरदार, लोकेश गौड़, पूर्व पार्षद गोपाल शास्त्री सहित ने भी भागीदारी निभाई। वहीं कन्हैयालाल स्वामी, नंदू नाई, पवन उपाध्याय, जय बाहेती, संजय शर्मा, लोकेश माली, रजत आसोपा, अनिल वाल्मिकी, केके जांगिड़, रामप्रताप सारस्वत, रूपेश सुथार, जयप्रकाश झंवरिया, श्री सुथार, गणेश जांगिड़, नारायण जोशी, हड़मान माली, गौरीशंकर जाट, महेंद्र शर्मा, महेंद्र माली, आशीष सेवग, अंकुर सहदेवड़ा, विकास जांगलवा, भरत पारीक, भवानी सैनी, इशु चौरड़िया, बालकिशन नाई, श्याम गुसाईं, कुंभाराम प्रजापत, विक्रम शेखावत, गौरीशंकर स्वामी, लालचंद झंवर, प्रवीण पालिवाल, प्रकाश सिद्ध, राहुल पारीक, अनमोल मोदी, किसनपुरी सहित विहिप के पदाधिकारी मौजूद रहें।

संघ की बैठक में लिए निर्णय, हर मंदिर से निकलेगी प्रभात फैरी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की बैठक का आयोजन भी संपन्न हुआ। बैठक में भारतीय नववर्ष को धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी पर विस्तृत चर्चा करते हुए रूपरेखा बनाई गई। शहर के सभी मंदिरों में सजावट करने के लिए मंदिर समितियों से संपर्क करने, मंदिरों से प्रभात फैरी निकाले जाने, संघ सदस्यों द्वारा सुबह मुख्य चौराहों पर आमजन को तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं देने के कार्यक्रम आयोजन होंगे। इस दौरान संघ के अनेक स्वयं सेवक मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़