श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 जनवरी 2026। क्षेत्र में एक बेटे ने अपनी सौतेली माँ व भाई सहित चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने उसके कब्जेशुदा भूखंड पर डलवाए निर्माण का सामान चोरी करने व ओलमा देने पर धमकाने के आरोप लगाए है।
परिवादी शंकरपुरी पुत्र अर्जुनपुरी गुसाईं निवासी जैतासर ने अपने सौतेले भाई मोहनपुरी व मोहनपुरी की माँ देहू देवी, उसकी पत्नी पिंकी सहित नाहारसर, सरदारशहर निवासी साहबगर गुसाईं के खिलाफ आरोप लगाए है। जरिए इस्तगासा दर्ज मामले में परिवादी ने बताया कि गत 1 अगस्त 2025 को उसने गांव जैतासर की आबादी में स्थित अपने कब्जेशुदा भूखंड पर निर्माण करवाने के लिए 1 हजार ईंटे और 8 फुटी पट्टियां डलवाई। फिर वह अपने ससुराल जैसलसर स्थित अपने काश्तशुदा खेत चला गया। जब वह 2 अगस्त 2025 की सुबह करीब 10 बजे लौट कर आया तो उसका डलवाया हुआ सामान वहां नहीं था। परिवादी ने आरोपियों के सामान चोरी कर ले जाने व इसका ओलमा देने पर जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेंद्र कुमार को दी है।