WhatsApp Menu
5 साल के मासूम को गाड़ी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल को किया बीकानेर रेफर  |  बिग्गा में जाट समाज के लिए 13,500 वर्गफुट भूमि दान, हॉल निर्माण शुरू  |  श्रीडूंगरगढ़ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां तेज, भामाशाहों ने बढ़ाए सहयोग के हाथ  |  नहीं हुई सकारात्मक वार्ता, परिजनों ने नहीं लिया रामप्रताप का शव, गांव में जीएसएस पर प्रदर्शन, पीबीएम में धरना जारी  |  रमन आईटीआई के छात्रों ने किया श्रमदान, सरकारी स्कूल की विद्युत व्यवस्था सुधारी, निभाया सामाजिक उत्तरदायित्व  | 

प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान

श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 मार्च 2026। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पुस्तकालय में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) का तहसील सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश सचिव मुकेश मोहनपुरिया की मौजूदगी में श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष पद पर कैलाश बारूपाल को एवं सचिव पद पर अकरम काजी को चुना गया। सम्मेलन की शुरूआत निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश तुनगरिया द्वारा झंडारोहण के साथ हुई एवं कॉमरेड़ हेतराम बेनीवाल, भगतसिंह, बाबा साहब अम्बेडकर के चित्रों पर पुष्पाजंलि चढ़ाते हुए शहीदों को श्रृद्धांजलि दी गई। मुख्य वक्ता के रूप में जनवादी महिला समिति की प्रदेश सचिव डॉ सीमा जैन, किसान सभा के जिला सचिव अशोक शर्मा ने युवाओं से क्रांति की मशाल को और अधिक तेज करने का आह्वान किया व किसान सभा तहसील उपाध्यक्ष गिरधारीलाल जाखड़, टेऊ सरपंच सुनील दुगलिया, शेखर रेगर, सोम शर्मा, मुकेश ज्याणी, गौरव टाडा, कन्हैयालाल जाखड़, सुभाष जावा, जगदीश तुनगरिया, प्रतीक शर्मा, कैलाश बारूपाल आदि ने भी अपना संबोधन दिया एवं संगठन को मजबुत करने का आह्वान किया। नई तहसील कमेटी में अध्यक्ष सचिव के साथ जगदीश तुनगरिया और थानाराम मेघवाल को उपाध्यक्ष, प्रतीक शर्मा को संयुक्त सचिव तथा छैलूसिंह को सोशल मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके अलावा बनवारी, रामदेव, अनीश, महेश कुमार, तालीम, मोहनलाल सारण, दिनेश जाखड़ और गोविंद सिंह को सदस्य बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़