WhatsApp Menu
दुकान के पास दुकान करने से नाराज युवकों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर धमकाया, मामला दर्ज।  |  निजीकरण के विरोध में डिस्कॉम कर्मियों का शंखनाद, CM के नाम सौंपा ज्ञापन  |  गर्मी में अबोलों के लिए पानी का प्रबंध करने की अपील  |  श्रीडूंगरगढ़ में ऑपरेशन नीलकंठ की कार्रवाई: 104 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार  |  अफीम तस्करी में धरा गया युवा नेता, कई मंचों पर रहा बड़े नेताओं के साथ मौजूद  | 

सोलर कंपनी पर प्रताड़ित करने का आरोप, तीन मांगे रख परिवार बैठा बाहर धरने पर, पहुंचे नेता

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 अप्रैल 2026। बीती रात गांव ऊपनी में करंट की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, के मामले में बड़ी अपडेट बीकानेर से आई है। गांव ऊपनी में 27 वर्षीय रामप्रताप पुत्र मालाराम गोदारा ने बिजली टॉवर के ऊपर चढ़कर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे बीकानेर लेकर जा रहें थे और रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक एक चार वर्षीय मासूम बच्चे का पिता था। सुबह परिजनों ने शव लेने से इंकार करते हुए पीबीएम की मोर्चरी के बाहर धरना देकर बैठ गए है। परिजनों ने सोलर कंपनी द्वारा विरोध के बावजूद खेत में बिजली टॉवर लगाने, टॉवर का मुआवजा देने का झांसा देने, युवक द्वारा कंपनी के अनेक चक्कर लगाने पर भी कोई मुआवजा नहीं देने और तंग प्रताड़ित होकर युवक द्वारा बिजली टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या करने के आरोप लगाए है।
मृतक के भाई ने बताया कि सोलर कंपनी एचजी इन्फ्रा ईएनजीजी लिमिटेड द्वारा गत 2025 खेतों में टॉवर लगाए। परिवार ने अपने खेत में टावर लगाने का विरोध किया तो कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रति टावर 50 हजार से 1 लाख के बीच मुआवजा देने की बात कही। रामप्रताप के खेत में चार बड़े टावर लगने से वह परेशान था। उसने कंपनी के कई चक्कर काटे और मुआवजे की राशि नहीं दी गई। परेशान होकर मृतक ने गुरूवार रात रकीब 9.30 बजे जूते उतार कर बिजली टावर पर चढ़ा और तोर को पकड़ लिया। तार पकड़ते ही बिजली चली गई और वह करंट के झटके से नीचे गिरा। परिजन उसे अस्पताल लेकर दौड़े परंतु युवक को बचाया नहीं जा सका। मृतक की पत्नी संतोष, भाई लेखराम, शिवनारायण, चाचा रामेश्वरलाल मौके पर मौजूद है। परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया।
परिजनों द्वारा कंपनी से 50 लाख की मुआवजा राशि, खेत से टावर हटाने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांगे रखते हुए, मांगे पूरी होने पर ही पोस्टमार्टम करवा शव लेने की बात कही। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, ऊपनी से रत्तिराम गोदारा, भंवरलाल गोदारा, अखाराम गोदारा, रूपाराम गोदारा, लालाराम, मृतक के ससुराल लिखमीसर दिखनादा से गोपालराम, मालाराम, बजरंग, भागीरथ डेलू ने पीड़ित परिवार को न्याय दिए जाने की मांग की। गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के परिवार की मांगों का समर्थन करने पीबीएम मोर्चरी पहुंचने के लिए रवाना हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़