WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

सीएम ने ग्राम उत्थान शिविर में किया विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास, सुथार भी हुए शामिल

श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 फरवरी 2026। प्रदेश स्तरीय खास खबर लाडनूं उपखंड से आई है। यहां जैन विश्व भारती संस्थान के पीछे मैदान में शुक्रवार को ग्राम उत्थान शिविर में सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे। शर्मा ने शिविर में करीब 529 करोड़ के 71 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मंच पर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भी भागीदारी निभाई। सीएम शर्मा ने लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के चेक व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, सीआर चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा हरिराम रणवा सहित पार्टी के अनेक जनप्रतिनिधि, डीडवाना कुचामन जिले के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़