WhatsApp Menu
बाडेला में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कायम होगा नया मुकाम, “अभिज्ञान सरोकार” स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन।  |  संत सान्निध्य में संकीर्तन के साथ निकलेगी गौ सम्मान रैली, शनिवार को तीन गांवो में किया जनसंपर्क।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  10 दिन में ट्यूबवेल निर्माण का आश्वासन, टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की शुरू।  |  श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 24 पेटी शराब बरामद कर दो युवकों को किया गिरफ्तार।  | 

धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान

डूंगरगढ़ one 4 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। धीरदेसर चोटियान से मोमासर तक 12 किलोमीटर लंबी सड़क की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का स्वागत कर आभार जताया। लंबे समय से लंबित इस मांग के पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

ग्रामीण विधायक सेवा केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने साफा और शॉल पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर विधायक का अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण की स्वीकृति से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

ग्रामीणों का कहना था कि विधायक के प्रयासों से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। यह सड़क स्वीकृति भी उसी कड़ी का हिस्सा है, जिससे क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, महामंत्री लक्ष्मण सिंह, गजानन्द शर्मा, पूर्व सरपंच समुन्दर सिंह, गणेश सुथार, त्रिलोक राम मेघवाल, ओमप्रकाश बारोठिया, बजरंग चोटियां, इंद्र सिंह, तेजाराम मेघवाल, ताजाराम मेघवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़