WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

साहित्यकार डॉ. चेतन स्वामी को ‘साहित्य-मर्मज्ञ’ सम्मान

डूंगरगढ़ one 7 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। हिंदी-राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चेतन स्वामी को नाथद्वारा की साहित्यिक संस्था साहित्य-मंडल द्वारा सर्वोच्च साहित्यिक उपाधि ‘साहित्य-मर्मज्ञ’ से सम्मानित किया जाएगा।

साहित्य-मंडल, नाथद्वारा पिछले 40 वर्षों से पाटोत्सव ब्रज भाषा समारोह का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष यह दो दिवसीय समारोह 8 व 9 फरवरी 2026 को होगा। समारोह में कई कवि-लेखकों का सम्मान किया जाएगा। इसी दौरान सत्र-2026 का ब्रज-कांत साहित्य सम्मान डॉ. चेतन स्वामी को प्रदान किया जाएगा।

डॉ. चेतन स्वामी पिछले 50 वर्षों से साहित्य-साधना में सक्रिय हैं। उनकी कविता, आलोचना व शोध सहित विभिन्न विधाओं में करीब 30 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वे अनेक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन कर चुके हैं। साहित्य के साथ-साथ उनकी रुचि पत्रकारिता और अनुसंधान में भी रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़