WhatsApp Menu
सातलेरा में ट्यूबवेल के स्विच रूम में लगी आग, केबल-उपकरण जले; गर्मी में पानी संकट गहराया  |  सरसजी मंदिर एवं नगर संस्थापक डूंगरसिंह की प्रतिमा स्थापना का लिया लक्ष्य, पढ़ें खबर विस्तार से।  |  श्रीडूंगरगढ़ ONE के फेसबुक पर कल से शुरू होगी लाईव नि:शुल्क योग कक्षा।  |  अक्षय तृतीया के अवसर पर तीन परिवारों में शामिल हुई खुशियां, टाटा का लगातार बढ़ रहा है कारवां।  |  खरीफ की बंपर पैदावार के लिए गर्मी की गहरी जुताई संजीवनी- रघुवर दयाल  | 

सातलेरा में ट्यूबवेल के स्विच रूम में लगी आग, केबल-उपकरण जले; गर्मी में पानी संकट गहराया

डूंगरगढ़ one 19 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव सातलेरा में रविवार शाम सार्वजनिक ट्यूबवेल के स्विच रूम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वहां पड़ी केबलों, स्विचों सहित अन्य विद्युत उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ट्यूबवेल पूरी तरह ठप हो गया।

डूंगरगढ़ one: बुझाने के प्रयास के बाद भी आग जलती रही

आग लगते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक-दूसरे को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सुगनाराम जाखड़, कैलाश जाखड़, मुकेश कुमार, शिव कुमार व खेताराम ने पहले विभागीय कार्मिकों को कॉल कर बिजली सप्लाई बंद करवाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया।

ग्रामीणों का कहना है कि ट्यूबवेल की केबल काफी पुरानी हो चुकी है, जिसके कारण अक्सर शॉर्ट सर्किट की समस्या बनी रहती है। आशंका है कि इसी वजह से आग लगी। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर से ट्यूबवेल तक की केबल काफी जगह से जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है और तार ढीले होकर लटक रहे हैं। जो बड़े हादसे को न्यौता दे रही है।

कार्यकर्ता गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि गांव में तीन ट्यूबवेल हैं, जिनमें से केवल यही एक सुचारु रूप से चल रहा था। अब इसकी केबल जल जाने से यह भी बंद हो गया है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच गांव में पेयजल संकट गहराने की आशंका है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से मांग की है कि शीघ्र मरम्मत कार्य करवाकर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़