WhatsApp Menu
5 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  | 

सरकारी स्कूल में घुसकर की शराब पार्टी, तोड़ फोड़ कर सरकारी संपत्ति का किया नुकसान, सख्त कार्रवाई की मांग

श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 फरवरी 2026। सरकारी स्कूलों में घुसकर असामाजिक तत्वों ने शराब पार्टी की और तोड़ फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। स्कूल प्राचार्य ने थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव को परिवाद देते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव पुंदलसर के राउमावि में 3 फरवरी 2026 की रात कुछ अज्ञात लोग अनाधिकृत रूप से घुसे और शराब का सेवन किया। इन उत्पातियों ने कक्ष में लगे पंखे तोड़ कर विद्यालय की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। प्राचार्य सहित स्टाफ ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो, ये सुनिश्चित करने के लिए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़