WhatsApp Menu
28 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  बेसहारा गौवंश के लिए बनेगा गौ ट्रोमा सेंटर, किया शिलान्यास।  |  ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

सरकारी स्कूल की चारदीवारी व मुख्य द्वार का निर्माण करवाया शर्मा दंपत्ती ने, लोकार्पण कर आभार जताया विधायक ने, ये हुए शामिल

श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 फरवरी 2026। भामाशाह समाज की धरोहर है, जिनके योगदान से समाज में सेवाहित में कार्य ही नहीं होते बल्कि पूंजी के सदुपयोग की प्रेरणा भी प्राप्त होती है। ये बात विधायक ताराचंद सारस्वत ने गांव सत्तासर में आयोजित लोकार्पण समारोह में कही। सारस्वत ने सोमवार को राउमावि में दानदाता सीमा शर्मा व परमेश्वरलाल शर्मा द्वारा 12 लाख रूपए की लागत से चारदीवारी व मुख्य द्वार का लोकार्पण विधिवत रूप से फीता काटकर किया। सारस्वत ने बताया कि इससे पूर्व भी शर्मा दंपत्ती ने शाला में 10 लाख की लागत से एक हॉल का निर्माण करवाया। सारस्वत ने शिक्षा के मंदिर में किए दान को भारत निर्माण में दिए योगदान के तुल्य बताया। स्कूल की बालिकाओं ने अतिथियों का तिलक कर स्वागत किया। विद्यालय परिवार ने फूलमालाओं व साफा पहना कर अतिथियों का स्वागत किया। सरस्वती पूजन से समारोह प्रारंभ हुआ। बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर, शिक्षा अधिकारी इंदीवर दुबे, हेमराज, नरेश मोट, महेश राजोतिया, भंवरलाल शर्मा, रजत आसोपा सहित अनेक अतिथि शामिल हुए। इस दौरान प्राचार्य बहादूरसिंह ने सभी का आभार जताते हुए दानदाता का आभार जताया। सभी अतिथियों ने स्कूल की ओर से दानदाता दंपत्ती का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में दानदाता परिवार के मुरलीधर शर्मा, मणिशंकर, बंशीधर, मानसी शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी पायल शर्मा, राजकुमार शर्मा, अजय व अभय शर्मा मौजूद रहें। विद्यालय स्टाफ ने सभी का स्वागत किया व विद्यार्थियों सहित अनेक अभिभावक कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़