WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

सड़क पर मिले हजारों रूपए लौटाए मालिक को, जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज भी ईमानदारी के संस्कार परिवारों में निष्ठापूर्वक देखने को मिलते है। घुमचक्कर पर स्थित खाद बीज की एक दुकान के आगे गांव बाना निवासी धमेंद्र बाना को 46 हजार रूपए सड़क पर पड़े मिले। जाखड़ ने ये रूपए उठाकर सुरक्षित रखें और मालिक को लौटाने के लिए अनेक प्रयास किए। आखिरकार फेसबुक पोस्ट के जरिए मालिक तक सूचना पहुंचने में कामयाबी मिली। शुक्रवार सुबह रूपयों के मालिक बिग्गाबास रामसरा निवासी ओमप्रकाश जाखड़ घुमचक्कर पहुंचे और अपने नोटों की गिनती व प्रकार बताते हुए रूपए प्राप्त किए। जाखड़ ने बाना का आभार जताते हुए बताया कि वे गत दिनों सामान लेने बाजार आए तो उनकी जेब में रखे 46 हजार रूपए कहीं गिर गए। वे रूपए मिलने की उम्मीद खो ही चुके परंतु, ये राशि धमेंद्र को मिली तो उन्हें वापस मिल पाई है। शिक्षाविद प्रभुराम बाना ने धमेंद्र की ईमानदारी की सराहना करते हुए भले लोगों से ही मानवता की पहचान होने की बात कही। इस दौरान आस पास के लोग भी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़