WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में गूंजी श्रीकृष्ण कथा, श्रद्धालु भक्ति में हुए भाव-विभोर  |  पुलिस अलर्ट, आधा दर्जन से अधिक दुकानें खंगाली, एक को मांझे के साथ पकड़ा, मामला दर्ज।  |  पिकअप ने खाया पलटा, दो सवार घायल, समिति सेवादारों ने पहुंचाया अस्पताल।  |  सजा बड़ा पांडाल, तैयारियां पूरी, हजारों की संख्या में मौजूद रहेगें क्षेत्रवासी, श्रीडूंगरगढ़ ONE पर होगा लाईव प्रसारण।  |  प्रतिदिन सुबह 6 बजे से होगी योग क्लास, योग गुरू किशनलाल के साथ, जरूर जुड़े लाइव योग कक्षा में..  | 

सड़क पर प्रसव पीड़ा में पड़ी गाय, वाहन की टक्कर से टूटी रीढ़ की हड्डी, पहुंचे सेवादार, बचाए प्राण

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 जुलाई 2025। घुमचक्कर से बीकानेर की ओर हाइवे पर स्थित एक होटल के सामने बीती रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय घायल हो गई। गाय की रीढ़ की हड्डी टूट गई व अन्य चोटें भी आई। गाय गर्भवती थी और उसे प्रसव पीड़ा प्रारंभ हो गई। गाय दर्द में कातर पुकार के साथ कराह रही थी। सूचना मिलने पर मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अशोक झाबक, आनंद जोशी, नारायण जोशी, श्याम गिरी, बिहार का छात्र नेता आयुष शाह मौके पर पहुंचे। युवकों ने डॉक्टर को बुलाया और डॉक्टरी सलाह से गाय को तुरंत नागौर गौशाला पहुंचाने का विचार किया गया। झाबक ने बताया कि दुलचासर निवासी व चैन्नई प्रवासी एक दानदाता के 5100 रूपए सहयोग से गौ चिकित्सा मिशन संस्थान तोलियासर के वाहन से गाय को नागौर गौ चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां तुरंत गाय का उपचार प्रारंभ किया गया। युवाओं के इस प्रेरणीय गौसेवा कार्य की अन्य सेवा भावी लोग भी सराहना कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़