WhatsApp Menu
बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो खास खबरें एकसाथ

सुथार ने की पूनियां से मुलाकात, मिला उपहार
श्रीडूंगरगढ़ ONE। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने गुरूवार सुबह जयपुर में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा प्रभारी डॉ सतीश पूनियां से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच संगठनात्मक चर्चा हुई और प्रदेश भर में सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ पूनियां ने सुथार को अपनी पुस्तक अग्निपथ नहीं जनपथ की हस्ताक्षरित प्रति उपहार में दी।

सरकारी स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं का शत प्रतिशत रहा परिणाम, निकाला जुलूस।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 अप्रैल 2026। राउमावि बापेऊ में गुरूवार को उत्सव का माहौल रहा। यहां स्टाफ व बच्चों ने मुख्य गलियों में प्रवेश रैली व विजय जुलूस निकाला। स्कूल के प्रधानाचार्य अतुल मिश्रा ने बताया कि स्कूल में 10वीं व 12वीं सहित 8वीं और 5वीं बोर्ड के शत प्रतिशत परिणाम रहें है। 12वीं में स्कूल टॉपर कविता पुत्री गिद्धाराम मेघवाल ने 90.20% अंक हासिल किए। वहीं राधेश्याम पुत्र चुनदास स्वामी दूसरे स्थान पर रहें व मनीषा पुत्र गणेशाराम तीसरे स्थान पर रहीं है। कक्षा में 36 विद्यार्थी थे, जिनमें 29 प्रथम श्रेणी से व 7 द्वितीय श्रेणी से उत्तीण हुए है। वहीं कक्षा 10वीं में टॉपर रमेश पुत्र भानीराम ने 86.50% अंक हासिल किए। वहीं भंवरी कुमारी पुत्र शीशराम ज्याणी दूसरे व मुकेश पुत्र नानूराम तीसरे स्थान पर रहें। सभी विद्यार्थियों का स्कूल परिवार द्वारा साफा व फुलमाला पहना कर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के बाद उत्साह के साथ डीजे पर नाचते गाते विद्यार्थियों ने रैली निकाली। रैली में स्कूल व्याख्याता बजरंगलाल जाट, मालाराम, सोबिर करसानिया, संतोष सोनी, अध्यापक पंकज कुमार, शिक्षिका राधा सोनी, प्रदीप, मुकेश, देबूनाथ सहित पूरा स्टापु शामिल रहा। सभी ने प्रवेश से संबंधित पत्रक ग्रामीणों को वितरित करते हुए सरकारी स्कूल में बच्चों का प्रवेश करवाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़