WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  नहीं होगें क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव, गोदारा ही बने रहेगें अध्यक्ष  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढें कुछ धार्मिक खबरें एकसाथ:-

हिन्दू धर्म सम्मेलन के बैनर का विमोचन, पीले चावल से देंगे न्यौता।  
श्रीडूंगरगढ़ ONE। उपतहसील क्षेत्र के पंचम ग्राम में हिन्दू धर्म सम्मेलन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई है। शनिवार को धर्म सम्मेलन के प्रचार-प्रसार को लेकर बैनर का विमोचन किया गया। शनिवार को रूघनाथ एवं जैयमलदासजी महाराज के मंदिर प्रांगण में महंत त्रिलोकदास महाराज के सान्निध्य में बैनर का विमोचन हुआ। यहां धर्म सम्मेलन में बुलावा देने के लिए पीले चावल किए गए। अध्यक्ष ओमप्रकाश सुथार सहित सदस्यों ने अलग-अलग टोलियां बनाकर जिम्मेदारी सौंपी। सात सदस्यीय स्वागत समिति बनाई गई। हनुमान चालीसा पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पं. सुनील जाजड़ा, पं. मोहनलाल शर्मा, पं. प्रहलाद शर्मा, पं. ललित शर्मा सहित 11 सदस्यीय धार्मिक कार्यक्रम समिति का गठन किया गया। धर्म यात्रा व कलश यात्रा के लिए ओमप्रकाश सारस्वत के नेतृत्व में 15 सदस्यीय समिति गठित की गई। अध्यक्ष ने बताया कि धर्म यात्रा टेऊ ठाकुरजी के मंदिर से शुरु होकर सूडसर मुख्य बाजार में से होते हुए सूडसर मुख्य चौपाल, वीर तेजाजी गोशाला, तेजाजी मंदिर, देराजसर की मुख्य चौपाल, ठाकुरजी मंदिर से मुख्य बस स्टैंड से होकर गोपालसर गांव की मुख्य चौपाल, हरीराम जी महाराज के मंदिर, शिव मढ़ी, सेनजी महाराज के मंदिर, भोमियाजी मंदिर, लखासर फांटे से होते हुए नायकान नलकूप मोहल्ला, विश्वकर्मा मंदिर, मीठिया कुंआ चौपाल हनुमानजी मंदिर, सत्यनारायणजी मंदिर, गुसांईजी मंदिर से ओझा मोहल्ले से होते हुए माताजी मंदिर के बाद खारिया कुंआ मुख्य चौपाल के सभी मंदिरों की परिक्रमा के बाद धर्म हिन्दू सम्मेलन स्थल पर पहुंचेगी‌।  इस दौरान प्रेमाराम महिया, बीरबल स्वामी, सुगनाराम जाजड़ा, सुनील नाई, धर्मेन्द्र स्वामी, बालचंद नाई, गोविन्द  महिया, अरूण दर्जी, श्रीभगवान नाई, अजय जाजड़ा, महावीर सिंह चौहान, दिनेश सारस्वत, पवन स्वामी, विनोद  तावणियां, पवन ओझा, ओमप्रकाश जाजड़ा, राजेन्द्र  दिलढ़ानियां, रामनिवास ओझा, संत परमादास, संत रामस्वरूप, संत छोटूराम समेत बड़ी संख्या में अनेक लोग मौजूद रहें।

21 जनवरी से कोटासर में होगी भागवत कथा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव कोटासर में 21 जनवरी से 27 जनवरी 2026 भागवत कथा का आयोजन होगा। गांव के भोमियाजी मंदिर परिसर में ग्रामीणों द्वारा आयोजित भागवत कथा की तैयारियां उत्साह के साथ की जा रही है। कथा का वाचन पंडित राकेश पारीक केशरदेसर करेंगे। शनिवार को कथा के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसमें मालसिंह राठौड़, हरदास रामावत, मूलाराम सारण, जगदीश प्रसाद जोशी, श्याम सुंदर जोशी, मदनलाल जोशी, प्रेमसिंह चौहान, राजूसिंह राठौड़, बुधराम, जालूराम, जेठूसिंह, अमरसिंह, लक्ष्मणसिंह, पूनम चंद, श्रवणराम, हनुमान राम सहित अनेक मौजिज ग्रामीण रहें। आयोजन टोली ने कथा के प्रचार के लिए गांव में टोलियां बनाई और युवाओं को प्रचार प्रसार का दायित्व दिया गया है।

मौनी अमावस्या पर झंझेऊ गौशाला में सेरूणा के श्रद्धालुओं ने दी सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मौनी अमावस्या पर झंझेऊ गौशाला में सेरूणा के श्रद्धालुओं ने गौवंश के लिए मीठी लापसी की सेवा दी। श्रद्धालुओं ने शनिवार को मीठी लापसी बनाई व रविवार सुबह माँ चील्लाय गौशाला झंझेऊ में गौवंश को लापसी का वितरण किया। इस दौरान सक्रिय युवाओं ने अपनी सेवा दी व गौवंश को लापसी खिलाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़