WhatsApp Menu
स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  सप्तदिवसीय कथा हुई संपन्न, गौशाला में हुआ लाखों का सहयोग, कल होगा हवन, परसों मूर्ति स्थापना  |  “6 जन्मों का रिश्ता” कहकर साध्वी ने साधु को फंसाया! ₹1 करोड़ कैश, गाड़ियां और गहने हड़पने का आरोप  | 

श्रीडूंगरगढ़ में विवाहिता पर लाठी से हमला, दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप

डूंगरगढ़ one 10 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के धीरदेसर चोटियां गांव में एक विवाहिता के साथ मारपीट और दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता पूजा पत्नी रामूराम ने थाने में रिपोर्ट देकर पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

प्रार्थीनी के अनुसार 7 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे उसका पति रामूराम, जेठ दुलाराम और ससुर मुलाराम शराब के नशे में घर आए और गाली-गलौज करने लगे। इससे बचने के लिए वह कमरे में चली गई, लेकिन तीनों आरोपियों ने लाठियों के साथ कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गई। आरोप है कि आरोपी उसे मृत समझकर बाहर चले गए।

कुछ समय बाद होश आने पर पूजा ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। करीब 3 बजे उसकी मां, मामा और दादा ससुराल पहुंचे, जहां आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर रखा था और उन्हें अंदर नहीं जाने दे रहे थे। परिजनों के जोर देने पर जब वे अंदर पहुंचे तो पूजा गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। उसे अस्पताल ले जाने के दौरान भी पति और ससुर लाठी लेकर पीछे दौड़े, लेकिन परिजनों ने किसी तरह उसे बचाकर श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया।

पीड़िता ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं और आरोपी लंबे समय से कम दहेज लाने के कारण उसे प्रताड़ित करते आ रहे हैं। पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। साथ ही उसका स्त्रीधन छीन लेने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, स्त्रीधन हड़पने, चोट पहुंचाने, अवैध रूप से बंधक बनाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़