WhatsApp Menu
5 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  | 

श्रीडूंगरगढ़ में ब्लॉक स्तरीय शिक्षा बैठक आयोजित: बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार, एनीमिया नियंत्रण और विद्यालयी नवाचारों पर हुआ मंथन

डूंगरगढ़ one 4 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। रूपादेवी मोहता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय निष्पादक समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनिया वीर ने की।

बैठक में आगामी बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन एवं परीक्षा परिणामों में उन्नयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी प्रधानाचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बालिकाओं में एनीमिया की समस्या दूर करने के लिए विभाग द्वारा उपलब्ध ब्लू एवं पिंक विफ्स की गोलियां नियमित रूप से वितरण करने के निर्देश दिए गए।

जिला रैंकिंग के विभिन्न बिंदुओं में सुधार को लेकर भी बैठक में मंथन हुआ। एसएनए के माध्यम से जारी विभिन्न प्रकार की अनुदान राशि (ग्रांट) एवं उनकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने सभी पीईईओ एवं यूसीईईओ को अपने अधीनस्थ विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक शैक्षणिक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

बैठक में राउमावि बींझासर के प्रधानाचार्य मदनलाल शर्मा, राउमावि देराजसर की प्रधानाचार्य विनिता तंवर, राउमावि उदरासर के भुपेन्द्र कुमार, राउमावि इन्दपालसर-गुसाईसर के आनन्द प्रकाश, राउमावि सुरजनसर के अशोक कुमार तथा ईचरज देवी पटावरी के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद ने अपने-अपने विद्यालयों में किए गए नवाचारों की जानकारी साझा की।

सभी संस्था प्रधानों ने अपने विद्यालयों में नवाचारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़