WhatsApp Menu
स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  सप्तदिवसीय कथा हुई संपन्न, गौशाला में हुआ लाखों का सहयोग, कल होगा हवन, परसों मूर्ति स्थापना  |  “6 जन्मों का रिश्ता” कहकर साध्वी ने साधु को फंसाया! ₹1 करोड़ कैश, गाड़ियां और गहने हड़पने का आरोप  | 

श्रीडूंगरगढ़ में टॉपर्स का सम्मान: रथ में निकाली रैली, साफा पहनाकर किया अभिनंदन

डूंगरगढ़ one 10 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के Bright Future Senior Secondary School में कक्षा 10 व 12 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों व विद्यालय स्टाफ में खासा उत्साह देखने को मिला।

10वीं में तीनों टॉपर्स ने बढ़ाया मान
कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट मेरिट में स्थान बनाया। वंशिका करवा ने 98.50% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। चाहत माली 98.33% के साथ द्वितीय व प्रिया चौधरी 98.17% अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहीं। तीनों विद्यार्थियों ने तहसील स्तर पर टॉप कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

12वीं कॉमर्स में मोहित रहा अव्वल प्रदर्शन में
कक्षा 12 (कॉमर्स) के छात्र मोहित शर्मा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तहसील स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

रथ में बैठाकर निकाली रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत
विद्यालय की ओर से टॉपर्स विद्यार्थियों की रैली निकाली गई। सजे-धजे रथ में बैठाकर विद्यार्थियों को कस्बे में घुमाया गया। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। विद्यार्थियों को साफा पहनाकर व फूलमालाओं से सम्मानित किया गया तथा मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दी गईं।

प्राचार्य ने दिया सफलता का मंत्र
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह आयोजन जहां टॉपर्स के सम्मान का अवसर बना, वहीं अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़