WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने की अवैध शराब व पर्ची सट्टे के खिलाफ दो कार्रवाइयां।  |  10 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  | 

श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर, 15 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

डूंगरगढ़ one 17 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर के निर्देशन में शनिवार को न्यायालय परिसर श्रीडूंगरगढ़ में तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 15 लाभार्थियों ने भाग लिया।

शिविर में अधिवक्ता पुखराज तेजी एवं अधिवक्ता सुखदेव व्यास ने उपस्थित लोगों को “न्याय रो सारथी / न्याय आपके द्वार योजना”, नालसा जागृति योजना 2025, नालसा आशा योजना 2025 तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि आमजन अपनी लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए स्थायी लोक अदालत का सहारा ले सकते हैं।

तालुका सचिव जगदीश चौधरी ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वाधान में लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु तीन माह का राज्यव्यापी विशेष अभियान “न्याय आपके द्वार” संचालित किया जा रहा है। इसके तहत आमजन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 9119365734 पर संपर्क कर सकते हैं।

शिविर के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण एवं इसके लाभों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में तालुका सचिव जगदीश चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। शिविर में होमगार्ड कालूसिंह ने भी सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़