केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से मिले गोदारा, किसान हित में उठाई मांग।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात कर क्षेत्र के सक्रिय भाजपाइयों ने किसान हित में मूंगफली निलामी अभी करने की मांग की है। रतिराम गोदारा ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीदी मूंगफली गत वर्ष सरकार द्वारा फसल निकालने के दौरान बाजार में बेची गई, जिससे किसानों को मंडी में मूंगफली के भाव कम मिले। जिससे किसानों को नुकसान हुआ, अत: इस बार सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदी गई मूंगफली को इस समय नीलाम कर देवें तो किसान को बाजार में बीज सस्ता मिल सकेगा। जिससे किसानों को लाभ मिल सके। इस दौरान भंवरलाल गोदारा, लक्ष्मणराम गोदारा ऊपनी मौजूद रहें।
नेता प्रतिपक्ष पारख ने की पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत से की मुलाकात, हुई विस्तृत चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 अप्रैल 2026। बुधवार को कांग्रेसी नेता अंजू पारख ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जयपुर में उनके निवास पर मुलाकात की। गहलोत ने कांग्रेस को एकजुट होकर भाजपा सरकार की निष्क्रियता जनता के बीच ले जाने की बात कही। उन्होंने संगठन बढ़ाओ, संविधान बचाओ पर विस्तृत चर्चा करते हुए युवा व महिला शक्ति को अधिकाधिक संगठन से जोड़ने की प्रेरणा दी। पारख ने गहलोत के जयपुर में अध्ययन के दौरान सहपाठी रहें सुरेंद्र पारख से भी उनकी फोन पर वार्ता करवाई। इस दौरान अमजद हुसैन, प्रदेशः सचिव अभाव अभियोग प्रकोष्ठ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस और पूर्व सदस्य जिला मिनिरल फाउंडेशन ट्रस्ट गवर्निल काउंसिल ऑफ राजस्थान सरकार, लूनकरणसर नगर अध्यक्ष, पूर्व पार्षद हीरालाल कूकना, श्रवण कुमार, शंकरनाथ गौड़, नारायणनाथ उनके साथ रहें।
मजदूर यूनियन की तहसील कमेटी की बैठक में मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन की तहसील कमेटी की बैठक माकपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में यूनियन के प्रदेश महासचिव रामरतन बगड़िया पहुंचे। बगड़िया ने कहा कि संगठन मजदूरों के हित के लिए पूरे देश लड़ाई लड़ रहा है। आज देश में नरेगा को नया प्रारूप देकर खत्म करने का काम किया जा रहा है। खेत मजदूर यूनियन इसको पुनः बहाल करने की मांग करते हुए, मनरेगा मजदूरों की प्रतिदिन आय 600 रूपये किए जाने की मांग करता है। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने किसान मजदूर की लड़ाई को संगठित करने की दिशा में काम करने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता सरपंच सुनील दुगरिया ने की, बैठक में संगठन में तहसील सचिव शेखर रैगर, मालाराम आड़सर पुरोहितान, मंगतूराम वाल्मीकि, सुभाष जावा, मुखराम नायक आदि उपस्थित रहें।