WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में काटे खेजड़ी के वृक्ष, ग्रामीणों में रोष, प्रशासन आया हरकत में, दिए निर्देश।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 फरवरी 2026। खेजड़ी काटे जाने को लेकर बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान में जनाक्रोश चरम पर है।
वहीं बुधवार को क्षेत्र के गांव गोपालसर की उत्तरादी रोही में सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी काटे जाने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गांव के 33 केवी जीएसएस के पास सड़क मार्ग पर स्थित इस खेत को सोलर पैनल लगाने के लिए कंपनी ने लीज पर लिया है। बुधवार दोपहर ग्रामीण हरलाल बुडिया, रामरतन बुडिया, रूपाराम बुडिया, देवीसिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मौके पर करीब दर्जन भर खेजड़ी पेड़ काटे जाने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन भी हरकत में आया और एसडीएम शुभम शर्मा, तहसीलदार राजस्व (श्रीडूंगरगढ़) श्रीवर्धन शर्मा, पटवारी सुशीला शर्मा, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने से सीओ निकेत पारीक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक जाप्ते ने आक्रोशित ग्रामीणों को खेजड़ी पेड़ नहीं काटे दिए जाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़