श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सबसे बड़े, प्रामाणिक एवं विश्वसनिय न्यूज नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़ ONE के फेसबुक पर एक लाख फॉलोवर पूरे होने ने प्रमाणित किया है कि क्षेत्रवासियों का सर्वाधिक विश्वास श्रीडूंगरगढ़ ONE पर ही है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ ONE की जिम्मेदारी और बढ़ गई है एवं इसी जिम्मेदारी को निभाते हुए श्रीडूंगरगढ़ ONE द्वारा स्वस्थ श्रीडूंगरगढ़ की दिशा में प्रयास नि:शुल्क ऑनलाईन योग कक्षा शुरू की जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ ONE द्वारा अपने सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए समय समय पर विभिन्न आयोजन किए जाते है एवं इसी क्रम में यह अनुठा प्रयास स्वस्थ श्रीडूंगरगढ़ के लिए किया जा रहा है। यह योग कक्षा श्रीडूंगरगढ़ ONE के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/sridungargarhtime पर प्रतिदिन नि:शुल्क सभी पाठकों, दर्शकों एवं फॉलोवरों के लिए सुबह 6 बजे से 6.40 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस शुभ कार्य की शुरूआत भी अक्षयतृतीया के दिन 20 अप्रैल को सुबह से किया जा रहा है एवं योग कक्षा में विख्यात योग शिक्षक किशनलाल शर्मा अपनी सेवाएं देगें।
ऐसे रहेगी प्रतिदिन की कक्षा, रोगों उपचार के भी होगें प्रयास।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। एनआईएस पटियाला से योग विषय में विशेषज्ञता प्राप्त करने के साथ ही भगवान महावीर खुला विश्वविद्यालय से योग डिप्लोमा धारी योग शिक्षक किशनलाल शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन 40 मिनिट की योग कक्षा सुबह 6 बजे से 6.40 बजे तक रहेगी एवं इस कक्षा के दौरान शेडयूल के अनुसार प्रतिदिन अलग अलग प्रकार के योग एवं आसनों की जानकारियां दी जाएगी। साथ ही लाईव योग, आसन, प्राणायाम, व्यायाम, सुक्ष्म व्यायाम किया जाएगा। कक्षा के दौरान बच्चों के लिए एकाग्रता बढ़ाने वाले आसन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विशेष टिप्स, आहार-विहार और संतुलित जीवनशैली के बारे में भी जानकारियां दी जाएगी। साथ ही विभिन्न रोगों के उपचार के संबध में भी विशेषज्ञ सलाह दी जाएगी। पाठक प्रतिदिन अपनी जिज्ञासाएं एवं परेशानियों की जानकारी कमेंट के रूप में या योग शिक्षक किशनलाल शर्मा के नम्बर 8619341660 पर वाटसएप कर बता सकेगें। प्राप्त होने वाली समस्याओं के संबध में ही अगली कक्षा में योग के विशेष आसन करवाएं जाएगें।
आज ही फॅालो करें श्रीडूंगरगढ़ ONE,
श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ ONE के सभी पाठक लाइव योग कक्षा से जुड़कर योग व संतुलित जीवनशैली की जानकारी ले सकेंगे। पाठकगण टीवी पर लाइव को चलाकर पूरे परिवार के साथ योग कर सकेंगे। जिसमें हर आयु व वर्ग के लिए स्वस्थ होने की कामना के साथ हर घर योग को पहुंचाने का संकल्प समाहित होगा। श्रीडूंगरगढ़ ONE टीम अपने सभी पाठकों से अपील करती है कि लाईव जुड़ कर प्रतिदिन योग कक्षा में शामिल हों एवं स्वंय एवं पूरे परिवार को स्वस्थ बनाने के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ स्वस्थ में अपनी भूमिका निभाएं। नीचे दी गई फेसबुक पेज की लिंक पर पेज को फॉलो कर, नियमित योग कक्षा से जुडें:- https://www.facebook.com/sridungargarhtime
योग प्रेमी कर रहे अपील।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ ONE की इस सार्थक पहल को स्वीकार करने की अपील के साथ क्षेत्र के योगप्रेमी भी आगे आ रहे है। क्षेत्र में योग कक्षाओं की शुरूआत करने वाले पंतजली योग समिति से प्रशिक्षित योग शिक्षक एवं समाज सुधार में अपना जीवन समर्पित करने वाले एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने भी इस संबध में अपील जारी की है। आप भी देखें वीडियो एवं ले योग कक्षा में शामिल होने का संकल्प, लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो- https://www.facebook.com/share/v/187SYyKBoA/