WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  |  श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर निर्माण के लिए संघर्ष होगा तेज, सांसद अमराराम ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र  |  5 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  | 

शिक्षा व भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी खास खबर

वनपाल और महिला पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन अब 11 फरवरी तक।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। ओटीआर और दस्तावेज अपलोड करने में आ रही परेशानी को देखते हुए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने दो भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। वनपाल भर्ती और महिला पर्यवेक्षक भर्ती के लिए अब 11 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पहले वनपाल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 फरवरी थी और महिला पर्यवेक्षक के लिए 5 फरवरी थी। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने से अभ्यर्थियों को राहत मिली है। अभ्यर्थी बार बार चयन बोर्ड से शिकायत कर रहे थे कि उन्हें आवेदन में दिक्कत हो रही है। दस्तावेज अपलोड नहीं कर पा रहें हैं। बोर्ड ने आवेदकों को सलाह दी है कि ऑनलाइन आवेदन और ओटीआर की प्रक्रिया के लिए बोर्ड के दिशा निर्देशों का अवलोकन करें। साथ ही अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय सीमा के भीतर आवेदन कर दें।
आरबीएसई : प्रवेश पत्र के लिए लॉगिन आईडी जारी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षाओं के प्रवेश पत्र और केंद्र सामग्री के संबंध में विद्यालयों को लॉगिन आईडी उपलब्ध करा दी गई है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले शाला से नाम कट चुके विद्यार्थियों की जानकारी सही रूप में दर्ज करें। शाला प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि प्रवेश पत्र की जांच के बाद स्वयं के हस्ताक्षर कर विद्यार्थियों को वितरित करें।
सीबीएसई : 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 17 फरवरी से शुरू होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र मंगलवार को जारी हुए। सीबीएसई की वेबसाइट पर स्कूल अपने लॉगिन व पासवर्ड से रेगुलर स्टूडेंट के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़