WhatsApp Menu
5 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  | 

शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, एसडीएम ने दिए सुधार के कई निर्देश

श्रीडूंगरगढ़, 19 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब और अधिक सख्त हो गया है। शराब के नशे में गाड़ी चलाने, बिना सीट बेल्ट या हेलमेट के वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, फिटनेस रहित या बीमा विहीन वाहन चलाने वालों के खिलाफ अब क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने मंगलवार को उपखंड स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क पर सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है और इससे निपटने के लिए स्थानीय स्तर पर जरूरी कदम उठाने होंगे।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कट, टूटी हुई तारबंदी को दुरुस्त करवाने, घुमचक्कर के आस-पास टूटी सड़कों के गड्ढों को समतल करवाने, डिवाइडर को मजबूत सामग्री से बनवाने और बंद रोड लाइटों को ठीक करवाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पेट्रोल पंपों और होटलों के पास राजमार्ग पर अवैध कट और अवैध पार्किंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है।

शहरी क्षेत्र में मुख्य बाजार क्षेत्र, उपजिला अस्पताल और हाईवे के दोनों तरफ सर्विस रोड पर अवैध ठेले, यहां पार्क किए गए वाहन और अन्य अतिक्रमण को तत्काल हटाने के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। ग्रामीण और शहरी सड़कों के दोनों ओर कंटीली झाड़ियों को हटाने और टूटी सड़कों को ठीक करवाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है।

उपखंड अधिकारी शर्मा ने दुर्घटना स्थलों पर लगने वाले जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि अधिकारी शामिल हुए।

यह कदम श्रीडूंगरगढ़ में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में उठाया गया है। प्रशासन का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े और वे सुरक्षित यात्रा कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़