WhatsApp Menu
अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में गिरफ्तार  |  बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  | 

शराब के ठेके में घुसकर की तोड़-फोड, तोड़ डाले कैमरे, धमकाया, मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 अप्रैल 2026। शराब के ठेके में घुसकर तोड़फोड़ करने व कैमरे तोड़ डालने के आरोप में एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
नोखा थाने में जोधासर निवासी 29 वर्षीय धमेंद्र सिंह पुत्र श्रवणसिंह राजपूत ने राजू खिचड़ व अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 5 अप्रैल 2026 को रात करीब 10.20 बजे देसलसर में स्थित उसके शराब के आवंटित ठेके पर आरोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर तोड़ फोड़ की। आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले और उसकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए धमकियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजूराम को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़