WhatsApp Menu
आमने सामने भिड़ी दो बाइकें, दो सवार घायल, एक गंभीर को बीकानेर रेफर।  |  मोमासर CHC में खण्ड स्तरीय बैठक: कमजोर प्रगति वाले संस्थानों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश  |  बालोतरा में HPCL रिफाइनरी में भीषण आग, उद्घाटन से एक दिन पहले हादसा; 2-3 घंटे में पाया काबू  |  दिन भर से चल रहा है विरोध, जॉइनिंग को पहुंचे ईओ को मिला ताला, थाने लगाई गुहार, विधायक ने लगाई फटकार  |  विवाहिता को बहला फुसलाकर भाग ले जाने का आरोप, दो बच्चों को घर छोड़ गई  | 

विवाहिता को बहला फुसलाकर भाग ले जाने का आरोप, दो बच्चों को घर छोड़ गई

श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 अप्रैल 2026। दो बच्चों की माँ को एक युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
बिहार के रहने वाले रामगुलाम ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह वह अपने काम पर चला गया और करीब नौ बजे उसकी पत्नी मंजू को पूर्णिया बिहार के रहने वाले कुदंन ने बहला फुसलाकर भगा ले गया। विवाहिता अपने दो बच्चों को घर छोड़ गई। पीड़ित ने बताया कि जब वह दोपहर करीब 1 बजे खाना खाने घर गया तो पत्नी उसे नहीं मिली और बच्चों ने उसे घटना के बारे में जानकारी दी। उसने पत्नी को ढूंढने का प्रयास भी किया परंतु नाकाम रहा। परिवादी ने पुलिस से विवाहिता को दस्तयाब करने की मांग की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल के सुपुर्द कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़