तोलियासर मंडल में 22 को होगा हिंदू सम्मेलन, कार्यकर्ता जुटे तैयारियों में।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 जनवरी 2026। आगामी 22 जनवरी को तोलियासर मंडल में गांव तोलियासर के गणेश मंदिर प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन होगा। रविवार को सममेलन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई, जिसमें आयोजन समिति के सदस्य शामिल हुए। सभी सदस्यों ने सम्मेलन के आयोजन की विस्तृत चर्चा करते हुए रूपरेखा तय की। सम्मेलन में मंडल के गांव तोलियासर, ठुकरियासर व जैतासर के ग्रामीण शामिल होंगे। तीनों गांवो में बुलावा देने के लिए पीले चावल किए गए। समिति सदस्यों ने बताया कि 22 जनवरी की सुबह 9.30 बजे हनुमानजी मंदिर मे कलश यात्रा व राम दरबार की भव्य झांकी गाजे बाजे के साथ रवाना होगी। गांव के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए करीब 10.30 बजे सम्मेलन आयोजन स्थल गणेश मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। प्रचार टोली को भी सम्मेलन में सभी ग्रामीणों को बुलाने का दायित्व सौंपा गया। बैठक में लक्ष्मीनारायण, गोपाल, गणेश, देवीसिंह, राजू सिंह, नवरत्न, हनुमान चावड़िया, मुरली, विजय सिंह, कमल, विक्रम, प्रकाश, सुख, मानकचंद, किशोर सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।
आड़सर मंडल में भव्य तैयारियां, माधवदास जी महाराज का रहेगा सान्निध्य।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव आड़सर मंडल में 22 जनवरी को आड़सर पंचायत भवन के सामने आयोजित हिंदू सम्मेलन की व्यापक तैयारियां की जा रही है। सम्मेलन में मंडल के गांव आड़सर, धीरदेसर, पुरोहितान, सुरजनसर, उदासर चारणान, लाखनसर के ग्रामीण शामिल होंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सम्मेलन के लिए मंडल के सभी गांवो में पीले चावल देकर बुलावा दिया जा रहा है। दोपहर 2 बजे प्रारंभ होने वाले सम्मेलन में माधवदास जी महाराज का सान्निध्य रहेगा। प्रसिद्ध हिंदू विचारक श्रीकांत का उद्बोधन होगा।
प्रताप बस्ती में 8 फरवरी को होगा हिंदू सम्मेलन, तैयारियां प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ की प्रताप बस्ती में आगामी 8 फरवरी को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सम्मेलन में रामस्नेही संत मोहनराम जी महाराज का सान्निध्य रहेगा। जिसमें सुबह 12.30 बजे वीर तेजाजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी और प्रताप बस्ती के श्रीराम नगर संत आश्रम पहुंच कर संपन्न होगी। यहीं विशाल सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारी के लिए रविवार को बैनर को विमोचन किया गया। जिसमें चांदराम चाहर, शंकरलाल कड़वासरा, शंकरलाल पूनियां, मुखराम, हनुमान, फतेहसिंह जांगिड़ शामिल रहें।
मोमासर के प्रजापति भवन में हुई बैठक संपन्न, भव्य होगा हिंदू सम्मेलन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शुक्रवार को गांव मोमासर के प्रजापति भवन में हिंदू सम्मेलन के लिए बैठक का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें सम्मेलन की रूपरेखा बनाते हुए आयोजन को भव्य बनाए जाने पर चर्चा की गई। स्वयं सेवक संघ के विभाग संघचालक टेकचंद बरडिया, संयोजक गंगासिंह, बीरबल सेवानिवृत्त अध्यापक, उपाध्यक्ष हरिराम गोदारा, मदनलाल सोनी, बजरंग लाल, उत्तमचंद सांखला, गिरधारी दर्जी, भागीरथ प्रजापत, धनराज सोनी, विपिन जोशी, मोहन सिंह, ताराचंद मेघवाल, भगवानराम बोरड, गंगा राम, मांगीलाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।