WhatsApp Menu
सरकारी स्कूल में दानदाता बने सहयोगी, दो कमरे निर्माण हेतु किया भूमिपूजन, सीबीईओ हुई शामिल, साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न  |  धनेरू स्कूल में बालिकाओं को मिली साइकिलें  |  मतदान प्रक्रिया संपन्न, श्रीडूंगरगढ़ में 110 वोट पोल हुए, अध्यक्ष ने जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ में बार काउंसिल चुनाव: 122 में से 110 वकीलों ने डाला वोट, पूरे प्रदेश में 84 हजार से ज्यादा मतदाता  |  काम करने आया हुआ श्रमिक हुआ लापता, साथियों ने मदद की अपील की  | 

लैंग्वेज इंग्लिश एकेडमी में मनाया प्रवेशोत्सव, किया विद्यार्थियों का स्वागत

श्रीडूंगरगढ़ ONE 3 अप्रैल 2026। अंग्रेजी एक ग्लोबल भाषा है और अंग्रेजी बोलना सीखना आज के समय की मांग व जरूरत दोनों बन गई है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विश्वसनीय ढंग से एक दशक से सेवारत लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी में अंग्रेजी बोलना सीखने का बेहतरीन विकल्प है। गुरूवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर एकेडमी में प्रवेशोत्सव मनाया गया और नवप्रवेशित स्टेडेंट्स का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सभी बच्चों का मुंह मीठा करवाते हुए शुभकामनाएं दी गई। एकेडमी के निदेशक राज सर ने बताया कि एकेडमी में समिति सीटों पर प्रवेश के लिए सात दिन का डेमो चल रहा है। डेमो क्लास में अंग्रेजी सीखने के प्रति गंभीर व समर्पित बच्चों का चयन कर आगे के कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंग्लिश स्पोकन क्लासेज में बच्चों को अंग्रेजी बोलने के महत्व, तरीके के साथ साथ आत्मविश्वास व व्यक्तित्व विकास के विषयों पर भी कार्यशालाएं की जाती है। एकेडमी में कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन भी दिया जाता है। नि:शुल्क डेमो क्लासेज के लिए बच्चों व अभिभावकों में उत्साह नजर आ रहा है। डेमो क्लास में अपना पंजीयन विद्यार्थी ऑनलाईन भी एकेडमी की वेबसाईट http://rajsiracademy.com पर सोमवार से अपना पंजीयन करवा सकते है अथवा 9875132341 पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़