WhatsApp Menu
नौ लाख रुपए एवं एक सदस्य को नौकरी हुआ समझौता, चौथे दिन लिया शव।  |  बीकानेर प्रेस क्लब की हुई आम सभा, भूमि आवंटन के प्रयास होंगे तेज, चलेगा सदस्यता अभियान।  |  लहंगा चुन्नी, बरी बेस व वैवाहिक साड़ियों के लिए निकिता साड़ी हाऊस है परफेक्ट पता, हुआ भव्य उद्घाटन।  |  राधेश्याम नाई को श्रद्धाजंलि दी, समाज के प्रति उनके भाव को बताया प्रेरणीय।  |  चाइनीज डोर ने रेता गला, अधेड़ की जान सांसत में; 3 टांके आए, बाल-बाल बचे  | 

राधेश्याम नाई को श्रद्धाजंलि दी, समाज के प्रति उनके भाव को बताया प्रेरणीय।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 26 अप्रैल 2026। आड़सर बास के सैनजी मंदिर में दिवंगत राधेश्याम नाई की श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने नाई को श्रद्धाजंलि देते हुए समाज के प्रति उनके दायित्वपूर्ण बोध को प्रेरणीय बताया। सुथार ने कहा कि सैन समाज या अन्य किसी समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में वे सदैव सक्रिय भागीदारी निभाते रहें है। सभा में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने उनके अचानक निधन का परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वहीं नागरिक विकास परिषद के तुलसीराम चोरड़िया ने नाई के मिलनसार व्यवहार को याद किया। सैन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने श्रद्धाजंलि देते हुए उनके सामाजिक योगदान पर चर्चा की। अध्यक्ष ने बताया कि सभा में सैन समाज के मौजिज लोग शामिल हुए वहीं बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल हुए व दिवंगत को पुष्पाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम में कमल नाई, आशीष जाड़िवाल, भरत सुथार, श्याम पुरोहित सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़